• Home
  • News
  • Two accused arrested for stealing lakhs from businessman's godown, one absconding.

व्यापारी के गोदाम से लाखों की चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार।

editor
  • Yogesh Shaily
  • August 19, 2023 03:08 PM
Two accused arrested for stealing lakhs from businessman's godown, one absconding.

 

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के आजादनगर में दो दिन पहले एक व्यापारी के गोदाम से 25 लाख की चोरी को मामले को पुलिस ने गम्भीरता से लेते हुए टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। जिसपर पुलिस को आज मुखबिर की सूचना पर इब्राहिमपुर गांव के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनके पास से चोरी के 8 लाख रुपये बरामद हुए, जबकि मामले में अन्य आरोपी अभी फरार चल रहा है। पकड़े गए दोनों आरोपी रुड़की क्षेत्र के ही रहने वाले है।।पुलिस के मुताबिक चोरी का मास्टरमाइंड पहले दुकान में ही काम करता था और लगभग 15 दिन पहले निकाल दिया था और इसलिए उसे मामले की पूरी जानकारी थी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


संबंधित आलेख: