• Home
  • News
  • Udham Singh Nagar: A coaching teacher in Rudrapur has been accused of raping a minor student! The Transit Camp area has been rocked, and the accused has been arrested at Modi Maidan.

ऊधम सिंह नगरः रुद्रपुर में कोचिंग शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का संगीन आरोप! ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में मचा हड़कंप, आरोपी मोदी मैदान से गिरफ्तार

  • Awaaz Desk
  • February 15, 2026 12:02 PM
Udham Singh Nagar: A coaching teacher in Rudrapur has been accused of raping a minor student! The Transit Camp area has been rocked, and the accused has been arrested at Modi Maidan.

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले कोचिंग शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली ट्रांजिट कैंप क्षेत्र का है। इस घटना के बाद जहां लोगों में शिक्षक के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है, वहीं बच्चों को कोचिंग भेजने को लेकर चिंता सता रही है। जानकारी के मुताबिक बीती 13 फरवरी को एक व्यक्ति ने कोतवाली ट्रांजिट कैंप में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी पिछले दो सालों से आनंद विहार स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि कोचिंग शिक्षक विशाल कुमार सिंह ने छात्रा को बहला-फुसलाकर होटल ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर 14 फरवरी को आरोपी सहारनपुर यूपी निवासी विशाल कुमार को रुद्रपुर के ही मोदी मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शिक्षक अभी उधम सिंह नगर के कोतवाली ट्रांजित कैंप क्षेत्र के संजय नगर खेड़ा में रहता है। जहां वो एक कोचिंग सेंटर में बतौर शिक्षक का काम करता है।


संबंधित आलेख: