उधमसिंह नगर:हंगामे के बाद शक्तिफार्म सुसाइड केस में पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार!
रेप,वीडियो और ब्लैकमेलिंग फिर हुई आत्महत्या! ये सब उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के सितारगंज में बीते रोज हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक सितारगंज के शक्तिफार्म क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला का रेप आरोपी मिथुन राय ने किया और वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करने लगा।संबंध बनाते हुए महिला की सास ने देख लिया और फिर हंगामा खड़ा हो गया। महिला मिथुन राय की शिकायत लेकर शक्तिफार्म थाने पहुंची,फिर घर वापस आकर उसने एक सुसाइड नोट लिखा और फांसी के फंदे पर झूल गयी। महिला के दो छोटे छोटे बच्चे भी है। महिला के सुसाइड के बाद आज सितारगंज के शक्तिफार्म में पुलिस,महिला के ससुरालियों और ग्रामीण महिलाओं में खूब नोंकझोंक हुई।
मामले के अनुसार सुसाइड नोट में पूजा नाम की महिला ने मिथुन पुत्र प्रभाकर राय के खिलाफ काफ़ी कुछ लिखा था,जिसके बाद महिला के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर मिथुन राय और उसके पिता की गिरफ्तारी की मांग की थी। आज मृतक का पोस्टमार्टम होने के बाद भी परिजन शव को घर ले जाने से मना करने लगे और कहने लगे कि जब तक मिथुन और उसके पिता की गिरफ्तारी नही होगी शव को अंतिम संस्कार के लिए नही ले जाएंगे । इधर पुलिस ने 24 घण्टे में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया। काफी देर तक थाने के बाहर हंगामा चलता रहा। फिर पुलिस के समझाने पर परिजनों ने शांत होकर शव को लिया और मृतक महिला का लिखा सुसाइड नोट पुलिस के हवाले किया। सुसाइड नोट में पूजा की लिखावट है। सुसाइड नोट में क्या लिखा है आप भी पढ़िए।

सुसाइड नोट और पूजा के परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मिथुन को गिरफ्तार कर लिया है,और पिता प्रभाकर की तलाश में पुलिस जुट गई है।