• Home
  • News
  • Udham Singh Nagar breaking: DM cancels orders to shut down internet, all normal now, avoid misleading publicity

उधमसिंह नगर ब्रेकिंग:डीएम ने कैंसिल किये इंटरनेट बंद करने के आदेश,अभी सब सामान्य,भ्रामक प्रचार से बचें

editor
  • Kanchan Verma
  • January 10, 2022 03:01 PM
Udham Singh Nagar breaking: DM cancels orders to shut down internet, all normal now, avoid misleading publicity

उधमसिंह नगर के जिला अधिकारी युगल किशोर पंत ने 24 घण्टे के लिए इंटरनेट सेवा बन्द करने के आदेश को रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि फ़िलहाल स्थिति नियंत्रण में है इसीलिए उक्त आदेश को कैंसिल कर दिया गया है,जनपद में इंटरनेट सेवा यथापूर्व ही सुचारू है।

 

गौरतलब है कि आज सुबह शहर के श्याम टाकिज रोड पर एकाएक हिन्दुवादी संगठनों के लोग एकत्र हो गये। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुटनी शुरू हुई और नारेबाजी होने लगी। खबर की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंच गए। बताया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गगन ज्योति बारात घर के सामने खाली पडे प्लाट पर गौ माता ‘गाय’ की निर्मम हत्या कर दी गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को बमुश्किल शांत कराया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंच गए। हिन्दूवादी संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जानवर के शव को नहीं उठाने दिया। वही बाद में पुलिस के आलाधिकारियों के आश्वासन के बाद हिन्दुवादी संगठन मान गए और माहौल शांत कराया गया। उधर इस मामले में क्षेत्र के चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

इस बीच विधायक ठुकराल ने एक बार फिर अपना आपा खो दिया और आक्रोषित होते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा के पति अनिल शर्मा को अपशब्द बोलने लगे , नौबत यहा तक आ गयी कि दोनों भाइयो राज कुमार ठुकराल और संजय ठुकराल  ने अनिल शर्मा पर हमला करने की कोशिश की। दोनों को बमुश्किल संभाला गया। इससे माहौल काफी  गरमा गया। अनिल शर्मा ने आरोप लगाया कि विधायक व उनके भाई के द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई, वही मीना शर्मा ने दोषियों को फांसी देने की उठाई मांग उठाई है  । मामले के  खुलासे की मांग पर हिंदूवादी संगठन ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है वहीं विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा है कि अगर 24 घंटे के अंदर पुलिस ने खुलासा नहीं किया तो 25 वां  घंटा उनका होगा। घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने स्थानीय लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है उन्होंने कहा है कि मामले का खुलासा जल्द से जल्द कर दिया जाएगा एवं इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाएगा एवं जेल भेजा जाएगा।


संबंधित आलेख: