• Home
  • News
  • Udham Singh Nagar: Farmers will now get pension of so many rupees instead of thousand, mandate issued

उत्तराखंड/उधमसिंह नगर:खुशखबरी!किसानों को अब हज़ार नही बल्कि मिलेगी इतनी पेंशन,शासनादेश हुआ जारी

editor
  • Kanchan Verma
  • January 24, 2022 10:01 AM
Udham Singh Nagar: Farmers will now get pension of so many rupees instead of thousand, mandate issued

 

उधमसिंह नगर जिले के किसानों के लिए एक खुशखबरी है। समाज कल्याण विभाग की ओर से 60 साल से अधिक आयु वाले किसानों को अब हजार रुपये के बजाय 1200 रुपये पेंशन मिलेगी। जी हाँ! तीन माह के हिसाब से किसानों के खातों में 3600 रुपये भी पेंशन भेजी जाएगी। जिला समाज कल्याण विभाग में 60 साल से अधिक उम्र वाले 1923 किसान पंजीकृत हैं। इनके खातों में तीन माह में तीन हजार रुपये पेंशन भेजी जाती है। जिला समाज कल्याण निदेशालय से पेंशन बढ़ने का शासनादेश जारी होने के बाद अब जिले के किसानों को भी प्रतिमाह 200 रुपये पेंशन बढ़कर मिलेगी। दरअसल, समाज कल्याण की किसान पेंशन योजना में दो हेक्टेयर तक की स्वयं की भूमि पर खेती करने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को पेंशन दी जाती है।जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने कहा कि कार्यालय में शासनादेश पहुंच गया है। अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर की पेंशन किसानों को जनवरी में तीन हजार रुपये दे दी गई है। अब जनवरी, फरवरी व मार्च की पेंशन अप्रैल के पहले सप्ताह में 1200 रुपये के हिसाब से भेजी जाएगी।


संबंधित आलेख: