• Home
  • News
  • Udham Singh Nagar: Major reshuffle in the police department again! Shankar Singh Bisht takes charge of Nanakmatta; Sanjay Pathak and Prakash Singh Danu also transferred.

ऊधम सिंह नगरः पुलिस महकमे में फिर बड़ा बदलाव! शंकर सिंह बिष्ट को नानकमत्ता की कमान, संजय पाठक और प्रकाश सिंह दानू का भी स्थानांतरण

editor
  • Awaaz Desk
  • September 24, 2026 08:09 AM
Udham Singh Nagar: Major reshuffle in the police department again! Shankar Singh Bisht takes charge of Nanakmatta; Sanjay Pathak and Prakash Singh Danu also transferred.

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस महकमे में एक बार फिर फेरबदल हुआ है। एसएसपी अजय गणपति ने तीन पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए हैं। इस दौरान निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट को पुलिस लाइन रुद्रपुर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता बनाया गया है। वहीं निरीक्षक संजय पाठक को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता से व.पु. अधीक्षक कार्यालय ऊधम सिंह नगर और निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर से पुलिस लाइन रुद्रपुर भेजा गया है। इसको लेकर आदेश भी जारी किया गया है। 


संबंधित आलेख: