• Home
  • News
  • Udhamsinghnagar DM Ranjana Rajguru inspected EVM and VVPAD boxes

ऊधमसिंहनगर डीएम रंजना राजगुरु ने किया ईवीएम एवं वीवीपैड बॉक्सों का निरीक्षण

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 30, 2021 02:10 PM
Udhamsinghnagar DM Ranjana Rajguru inspected EVM and VVPAD boxes

ऊधमसिंहनगर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने रुद्रपुर स्थित कलक्ट्रेट के स्ट्रांग रूम में रखे ईवीएम व वीवीपैट का निरीक्षण किया। डीएम रंजना राजगुरु इस दौरान स्टांग रूम का ताला खुलवाकर उसमें रखे ईवीएम एवं वीवीपैड बक्सों का निरीक्षण किया। उन्होने सुरक्षा की दृष्टि से वेयर हाऊस के बाहर लगे सीसी कैमरे व रिकॉर्डिंग हेतु डीवीआर की स्थिति की जानकारी ली और वहा तैनात सुरक्षा कर्मी को कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, भारतीय जनता पार्टी के धर्मेन्द्र शर्मा, बसपा के महेन्द्र सिंह, ओमकार सिंह, रविन्द्र कुमार, सीपीआई के राजेन्द्र प्रसाद, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीबी बुधलाकोटी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आरएस अधिकारी, प्रधान सहायक मोहन सिंह कोरंगा आदि उपस्थित रहे।


संबंधित आलेख: