उफ्फ ये कोरोनाः उत्तराखण्ड में फिर पैर पसारने लगा वायरस! शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ी, कुमाऊं कमिश्नर ने जारी किए अहम निर्देश
नैनीताल। कुमाऊँ में एक बार फिर कोरोना पैर पसारने लगा है। एक रिपोर्ट के अनुसार 150 से ज्यादा एक्टिव मामले कुमाऊँ मण्डल में सामने आए हैं। कोविड़ के बढते प्रकोप से गांव, स्कूलों और शहरों में चिंता बढ़ने लगी है। अस्पतालों में भी रोगियों की संख्या बढी है, जिसमें कई लोगों में कोरोना की पुष्टि भी हो चुकी है।
बढ़ते कोविड केसों के मद्देनजर कमिश्नर कुमाऊँ ने सभी जिलों को कोरोना के लिये अहम निर्देश जारी किये हैं और सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के आदेश दिये है। नैनीताल जिले में ही कल 35 मामले सामने आए हैं, तो वही अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। कुमाऊं कमिश्नर ने बढ़ते कोरोना के मद्देनजर जिलों में कोविड़ अनुरुप व्यवहार अपनाने के साथ दवा और अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए है।