• Home
  • News
  • Una menor fue presionada para convertirse al islam; se presentó una denuncia contra tres personas, entre ellas una mujer, a raíz de la queja de la madre.

नाबालिग पर धर्म परिवर्तन का दबाव, मां की तहरीर पर महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • Tapas Vishwas
  • March 22, 2026 09:03 AM
Una menor fue presionada para convertirse al islam; se presentó una denuncia contra tres personas, entre ellas una mujer, a raíz de la queja de la madre.

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश के एक मोहल्ले में नाबालिग लड़की पर धर्म परिवर्तन के लिए मानसिक दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ ही मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ एक किराये के मकान में रहती है। आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाली एक महिला पिछले काफी समय से उसकी बेटी को धर्म विशेष की ओर आकर्षित करने और मतांतरण के लिए उकसा रही थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी महिला और उसके दो अन्य साथी नाबालिग को लगातार धर्म विशेष के रीति-रिवाजों को अपनाने के लिए मानसिक रूप से प्रेरित कर रहे थे। मां ने आरोप लगाया कि इन लोगों के प्रभाव में आकर उसकी बेटी के व्यवहार में अचानक बदलाव आने लगा। नाबालिग ने अपनी मां की बातों को अनसुना करना शुरू कर दिया और चुपके-चुपके संबंधित धर्म के रीति-रिवाजों का पालन करने लगी। जब मां को इस साजिश का अहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत पुलिस की शरण ली। ऋषिकेश के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई है। तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अवैध धर्मांतरण के दबाव से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है। फिलहाल, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।


संबंधित आलेख: