• Home
  • News
  • Uniform Civil Code: Union Minister of State for Defense Bhatt welcomed the historic decision of Chief Minister Dhami! Said- BJP government fulfilling every promise

यूनिफॉर्म सिविल कोडः केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री भट्ट ने किया मुख्यमंत्री धामी के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत! बोले- हर वादा पूरा कर रही भाजपा सरकार

editor
  • Awaaz Desk
  • May 27, 2022 03:05 PM
Uniform Civil Code: Union Minister of State for Defense Bhatt welcomed the historic decision of Chief Minister Dhami! Said- BJP government fulfilling every promise

नैनीताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लिए जाने का स्वागत किया है। श्री भट्ट ने कहा कि राज्य के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो वादा पिछले चुनाव में किया था उसे पूरा करने के लिए कदम उठा लिया है। कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड पर ड्राफ्टिंग कमेटी गठित कर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के धार्मिक और सांस्कृतिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।
श्री भट्ट ने चंपावत में हो रहे उपचुनाव में राज्य के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए कहा कि राज्य के विकास के प्रति संकल्पित युवा मुख्यमंत्री चंपावत की धरती में ऐतिहासिक विकास करेंगे। उन्होंने चंपावत के आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करें। श्री भट्ट ने कहा कि चंपावत की जनता को राज्य का युवा जनप्रतिनिधि मिला है जिसकी विकास परक सोच राज्य को चौमुखी विकास की ओर ले जाएगी। श्री भट्ट ने यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए ड्राफ्टिंग कमेटी गठित किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय का स्वागत किया है।


संबंधित आलेख: