• Home
  • News
  • Union Minister of State for Defense Bhatt's birthday celebrated with pomp in Uttarakhand! Devbhoomi Brahmin Mahasabhas prayed for long life by performing Havan Yagya and planting saplings.

उत्तराखण्ड में धूमधाम से मना केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट का जन्मदिन! देवभूमि ब्राह्मण महासभा ने हवन-यज्ञ और पौधरोपण कर की दीर्घायु की कामना

editor
  • Awaaz Desk
  • May 01, 2022 08:05 AM
Union Minister of State for Defense Bhatt's birthday celebrated with pomp in Uttarakhand! Devbhoomi Brahmin Mahasabhas prayed for long life by performing Havan Yagya and planting saplings.

देहरादून/डोईवाला। केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट का जन्मदिन आज प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उनके प्रशंसकों ने हवन यज्ञ, पौधरोपण और मिष्ठान वितरण कर उनके दीर्घायु की कामन की। देर रात से ही सोशल मीडिया पर केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट के जन्मदिन को लेकर बधाईयों का दौर शुरू हो गया था जो दिनभर चलता रहा। इस मौके पर देवभूमि ब्राह्मण महासभा द्वारा हवन यज्ञ किया गया। भोगपुर रानीपोखरी स्थिति बागेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर उनके दीर्घायु की कामना की गयी। 
ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने संरक्षक संजय गैरोला के नेतृत्व में बागेश्वर महादेव मंदिर में पूजन किया। इसके बाद पौधरोपण कार्यक्रम के साथ ही मंदिर परिसर के निकट स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं. भगवती प्रसाद ने कहा कि केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में राज्य में कई विकास कार्य हुए हैं और आगे भी वह प्रदेश के विकास के लिए प्रयासरत हैं। महासभा के संचालक पं. सुशील रतूड़ी ने कहा कि भारतीय तटरक्षक केंद्र (इंडियन कोस्टगार्ड सेंटर) भर्ती केंद्र खोलने को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती केंद्र खुलने से उत्तराखंड के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर नैनीताल बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी ने कहा कि केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने हमेशा उत्तराखण्ड के विकास को संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में आई आपदा के दौरान भी अजय भट्ट ने घर-घर जाकर लोगों का हाल जाना और समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि नैनीताल की जनता उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए सदैव उनकी ऋणी रहेगी। उन्होंने ईश्वर से केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर देवभूमि ब्रहामन महासभा के महामंत्री योगेश पांडेय, संजय ग़ैरोला, कर्नल मनोज दत्त, नैनीताल बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी आदि मौजूद रहे। 


संबंधित आलेख: