यूएस नगरः नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन! स्मेक के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, जसपुर पुलिस को मिली सफलता
जसपुर। उधम सिंह नगर जिले में पुलिस द्वारा लगातार अवैध नशे की रोकथाम के लिए प्रयास किये जा रहे हैं और नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जसपुर पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 10.3 ग्राम स्मेक के साथ 6 नशेड़ी तस्करों को गिरफ्तार किया है। जसपुर पुलिस सत्यापन अभियान के तहत चांद मस्जिद के पास गली नंबर 7 से नशा तस्कर इरशाद उर्फ पिंटू को 5 नशेड़ी लड़कों को स्मेक का सेवन कराते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि जसपुर क्षेत्र में लगातार शिकायत मिल रही है कि जो नव युवक पीढ़ी है वो स्मेक पी रहे हैं और कुछ लोग पिला रहे हैं। उसी के चलते पुलिस टीम द्वारा चांद मस्जिद के पास से इरशाद उर्फ पिंटू जो हिस्ट्रीशीटर भी है जो लोगों को अपने घर में बैठाकर स्मेक पिलाता है उन सभी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है।