• Home
  • News
  • Uttarakhand: 11 more students of Uttarakhand returned safely from Ukraine, efforts are on to bring back the remaining students trapped in Ukraine

उत्तराखंड:यूक्रेन से उत्तराखंड के 11 और छात्र सुरक्षित लौटे,यूक्रेन में फंसे बाकी और छात्रों को वापस लाने का प्रयास जारी

editor
  • Kanchan Verma
  • March 03, 2022 08:03 AM
Uttarakhand: 11 more students of Uttarakhand returned safely from Ukraine, efforts are on to bring back the remaining students trapped in Ukraine

भारत सरकार के निरंतर प्रयासों से उत्तराखण्ड के 11 और छात्र यूक्रेन से सुरक्षित भारत लौट आए हैं। इनमें प्रियंका, मोहम्मद अहमद गौर, निपुल चौधरी, धैर्यवी चौहान, शिवांक कुमार, शिवानी  नेगी, मनदीप कौर, चंदन प्रीत चौहान, स्वाति रतूड़ी, अर्श मलिक और जयेश रावत शामिल हैं। अब तक उत्तराखंड के कुल 72 छात्र वापस सुरक्षित लौट आये है। जिन परिवारों के बच्चे अब भी यूक्रेन में फंसे है उन्हें भी सुरक्षित वापस लाने के प्रयास जारी है।

गौरतलब है कि रूसी हमले के बाद यूक्रेन में हालात बिगड़ते ही जा रहे है ऐसे में भारत सरकार यूक्रेन में फंसे हर भारतीय को सुरक्षित वापस भारत लाने के लिए प्रयासरत है इसी के मद्देनजर यूक्रेन से भारत वापस लौटे उत्तराखण्ड राज्य के भारतीय नागरिकों की सूचना प्रतिदिन गृह अनुभाग-8, उत्तराखण्ड शासन की ई-मेल आई०डी०–ukhomesection8@gmail.com के साथ-साथ आधिकारिक रूप से सृजित किये गये व्हाट्सअप ग्रुपों पर प्रेषित किये जाने तथा भारत वापस लौटे राज्य के नागरिकों को उनके गन्तव्य तक पहुंचने के सम्बन्ध में ट्रेन, बस एवं टैक्सी में से जिस माध्यम से भी उनके द्वारा जाने की इच्छा प्रकट की जाय, की निःशुल्क व्यवस्था आपके कार्यालय द्वारा की जायेगी और इस सम्बन्ध में होने वाला व्यय उत्तराखण्ड राज्य द्वारा वहन किया जायेगा।
आपको बता दें कि यूक्रेन से भारत लौट रहे सभी छात्रों के लिए भारत सरकार द्वारा खर्चा वहन किया जा रहा है वहीं जिन लोगो तक तकनीक व्यवधानों के चलते मदद नही पहुंच पा रही है उनसे भी भारत सरकार संपर्क साधने की लगातार कोशिश कर रही है।


संबंधित आलेख: