उत्तराखण्डः खटीमा में 110 फीट ऊंचे तिरंगे का हुआ अनावरण! सीमा सुरक्षा बलों के जवानों ने दी सलामी, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
खटीमा। विकासखंड खटीमा में 110 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे का अनावरण किया गया। जिसमें 57वीं वाहिनी एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट अनुराग के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया। वहीं ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी द्वारा फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार उधम सिंह, बाबा साहेब अंबेडकर, सरदार भगत सिंह, गोविंद बल्लभ पंत, महाराणा प्रताप, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम आदि विभूतियों के मूर्तियों का भी अनावरण किया गया। इस अवसर रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें मुख्य रूप से कवि सम्मेलन किया गया। ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने बताया कि आज 110 फीट उंचे तिरंगे झंडे का अनावरण किया गया, जो अनेकता में एकता की मिशाल है जिसकी लागत लगभग 18 लाख रुपए है।