• Home
  • News
  • Uttarakhand: 5115 mini Anganwadi centers will be upgraded! Five thousand women will get employment

उत्तराखंड: 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र होंगे उच्चीकृत! पांच हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार

editor
  • Tapas Vishwas
  • January 19, 2024 10:01 AM
Uttarakhand: 5115 mini Anganwadi centers will be upgraded! Five thousand women will get employment

उत्तराखंड के 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे। केंद्र सरकार की ओर से इसकी मंजूरी मिल गई है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, इन केंद्रों के उच्चीकरण के बाद राज्य के शत प्रतिशत मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे। इससे पांच हजार से अधिक महिलाओं को सहायिका के रूप में रोजगार मिलेगा।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार को वर्ष 2023 में मिनी आंगनबाड़ी केद्रों के उच्चीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था। नए साल में इसकी मंजूरी मिली है। जो राज्य में हमारी आंगनबाड़ी बहनों के लिए केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात है। मंत्री ने कहा, इन मिनी केंद्रों के उच्चीकरण से आंगनबाड़ी बहनें सशक्त बनेंगी। सरकार आंगनबाड़ी बहनों की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की ओर से पूर्व में आंगनबाड़ी केंद्रों के मानदेय में वृद्धि की गई थी। राज्य में 20067 आंगनबाड़ी केंद्र और 35 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हैं।
 


संबंधित आलेख: