• Home
  • News
  • Uttarakhand: 85 children came together in Navodaya Vidyalaya positive! There was a stir in the school administration including the health department, the students isolated in the school itself

उत्तराखण्डः नवोदय विद्यालय में एक साथ 85 बच्चे आए पॉजीटिव! स्वास्थ्य विभाग समेत स्कूल प्रशासन में हड़कंप, विद्यालय में ही आइसोलेट हुए छात्र

editor
  • Kanchan Verma
  • January 02, 2022 12:01 PM
Uttarakhand: 85 children came together in Navodaya Vidyalaya positive! There was a stir in the school administration including the health department, the students isolated in the school itself

नैनीताल। नैनीताल के गरमपानी जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाडी़ में 85 छात्रो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग समेत प्रशासन में हड़कंप मच गया है। छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी छात्रों विद्यालय में ही आइसोलेट किया गया है। जबकि नेगेटिव पाए छात्रों को विद्यालय से घर रविवार को भेजा जाएगा हालांकि छात्रों को प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्वास्थ्य जांच के बाद घर भेजने पर निर्णय लेगा। आपको बता दे कि इससे पहले प्रधानाचार्य समेत 11 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले थे जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी बच्चों की जांच कराई जिसमे 85 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाडी़ में बीते दिनों आरटीपीसीआर जांच के जरिए विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों के नमूने लिए गए। दूसरे दिन आई रिपोर्ट में विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत करीब 11 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए। हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विशेष शिविर लगा करीब 496 छात्रों के के नमूने जांच को भेजें। आज आई रिपोर्ट में विद्यालय के 85 नौनिहाल कोरोना संक्रमित पाए गए है। एक साथ 85 नौनिहालों के संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है। उपजिलाधिकारी राहुल साह के निर्देश पर पहले ही विद्यालय को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जा चुका है। वहीं अब बडी़ संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी तेज कर दी है। नैनीताल की सीएमओ भागीरथी जोशी ने बताया कि संक्रमित सभी छात्रों को विद्यालय में ही आइसोलेट कर दिया है साथ ही सभी बच्चों के सैंपल देहरादून लैब में भी भेजे जाएंगे जहां ओमिक्रोन कि जाँच की जाएगी।


संबंधित आलेख: