उत्तराखण्डः बद्री केदार सेवा मण्डल के बैनर तले रुद्रपुर से अयोध्या के लिए रवाना हुआ यात्रियों का जत्था! जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र
रुद्रपुर। अयोध्या में भगवान राम लला के दर्शनों के लिए दूर-दूर से भक्तजन पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में आज शनिवार को बद्री केदार सेवा मण्डल के बैनर तले रुद्रपुर से भक्तों का एक जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यह जत्था काशी भी जायेगा। इससे पहले भक्तों का जत्था एकत्र हुआ और भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। इस मौके पर यात्रियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि भगवान राम हमारे अराध्य हैं और उनके दरबार में हाजिरी लगाना उनका सौभाग्य है। बताया कि 19 मार्च को उनका जत्था वापस लौटेगा। इस दौरान यात्रियों के परिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए जय श्रीराम के जयघोष के साथ रवाना किया। यात्रा में जाने वालों में अशोक गुंबर, रौनिक नारंग, अनिल कालरा, ज्ञान अरोरा, सरला अरोरा, रमेश चौहान, यमन बब्बर, राजू, प्रमोद शर्मा, राजू, तारिका आदि शामिल रहे।