उत्तराखण्डः अचानक आ धमका हाथियों का झुंड! लोगों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने जंगल की ओर खदेड़ा
हरिद्वार। उत्तराखण्ड के हरिद्वार स्थित भेल क्षेत्र में आज शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हाथियों का एक झुंड अचानक सामने आ गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। खुद को बचाने के लिए लोग इधर से उधर भागते रहे। इस बीच कई लोग वीडियो भी बनाने भी लगे। वन विभाग की टीम ने हाथियों की घेराबंदी कर जंगल की ओर खदेड़ा। इस दौरान वन विभाग की टीम की ओर से रास्तों को बंद कर दिया गया। वाहनों की आवाजाही भी कुछ देर के लिए रोक दी गई। रेंजर दिनेश प्रसाद ने बताया कि हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया। हाथी राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे भेल सेक्टर एक में घुसे थे।