• Home
  • News
  • Uttarakhand: A Kanwariya returning from Haridwar was hit by a speeding bike! Enraged devotees in the Rudrapur police station area set their bikes on fire and caused a massive traffic jam.

उत्तराखण्डः हरिद्वार से लौट रहे कांवड़िए को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर! रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में भड़के श्रद्धालुओं ने बाइक जलाकर लगाया लंबा जाम

  • Awaaz Desk
  • February 14, 2026 12:02 PM
Uttarakhand: A Kanwariya returning from Haridwar was hit by a speeding bike! Enraged devotees in the Rudrapur police station area set their bikes on fire and caused a massive traffic jam.

रुद्रपुर। कल रविवार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है, ऐसे में बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर पहुंच रहे हैं। कांवड़ियों को लेकर जहां प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान बनाया है, वहीं उनकी सुरक्षा को लेकर भी पुलिस महकमा अलर्ट नजर आ रहा है। इस बीच आज को रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक की टक्कर लगने से एक कांवड़िया घायल हो गया। इस हादसे के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने काफी हंगामा किया। गुस्साये कांवड़ियों ने बाइक में आग भी लगा दी। वहीं हंगामे के चलते सड़क पर लंबा जाम भी लग गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले का शांत किया और जाम खुलवाया। इसके बाद हालात काबू में हुए। दरअसल हरिद्वार से लौट रहे कांवड़िए राहुल को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसा राधा स्वामी सत्संग घर के गेट नंबर सात के पास उस समय हुआ, जब राहुल अपने साथियों के साथ किच्छा की ओर बढ़ रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहुल के हाथ में गंभीर चोट आ गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास चल रहे अन्य कांवड़िए भी मौके पर इकट्ठा हो गए। घायल साथी की हालत देखकर श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। गुस्साए कांवड़ियों ने बाइक सवार युवक को घेर लिया और उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी। आक्रोशित श्रद्धालुओं ने इसके बाद सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही भीलवाड़ा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र रिंगवाल मौके पर पहुंचे और हालात को संभालने की कोशिश शुरू की। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को काफी समझाइश और बातचीत के बाद पुलिस ने कांवड़ियों को शांत कराया और जाम खुलवाया।
 


संबंधित आलेख: