• Home
  • News
  • Uttarakhand: A leopard attacks a woman mowing grass! Her bloodied body is found a short distance from her home, sparking panic.

उत्तराखण्डः घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला! घर से कुछ दूरी पर मिला लहूलुहान शव, दहशत का माहौल

editor
  • Awaaz Desk
  • November 13, 2025 11:11 AM
 Uttarakhand: A leopard attacks a woman mowing grass! Her bloodied body is found a short distance from her home, sparking panic.

कोटद्वार। उत्तराखण्ड में गुलदार का आतंक बदस्तूर जारी है। गुलदार द्वारा आए दिन लोगों पर हमला किया जा रहा है, जिससे हर तरफ दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। ताजा मामला पौड़ी जिले से सामने आया है, यहां कोटद्वार में गुलदार ने एक महिला को निवाला बना लिया। बताया जाता है कि महिला घर के पास घास काट रही थी। दिन दहाडे़ हुई घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार घटना गुरूवार दोपहर की है। पोखड़ा विकासखंड के बगड़ीगाड गांव में 65 वर्षीय रानी देवी घर के पास ही घास काट रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खोजबीन करने पर महिला का शव घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर मिला है। इधर घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। 
 


संबंधित आलेख: