• Home
  • News
  • Uttarakhand: A massive fire broke out at a perfume factory! Cylinder explosions rocked the Selaqui industrial area; the fire brigade is conducting a rescue operation.

उत्तराखण्डः परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग! सिलिंडर धमाकों से दहला सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र, फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

editor
  • Awaaz Desk
  • December 14, 2025 10:12 AM
Uttarakhand: A massive fire broke out at a perfume factory! Cylinder explosions rocked the Selaqui industrial area; the fire brigade is conducting a rescue operation.

विकासनगर। देहरादून के विकासनगर से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां इंडस्ट्रीयल एरिया सेलाकुई क्षेत्र में आज रविवार को एक परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इस अग्निकाण्ड के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची है। जिस परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगी है उसका नाम जय श्री बालाजी इंडस्ट्रीज बताया जा रहा है। फैक्ट्री में आग लगने से बड़ी-बड़ी लपटें और धुएं का गुबार फैल गया। जानकारी के अनुसार फैक्टरी परिसर के भीतर से सिलिंडर के धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। वहीं बगल की फैक्टªी तक आग पहुंचने की आशंका के चलते उसमें से सामान निकाला जा रहा है। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि आग बुझाने की कार्यवाही जारी है। 


संबंधित आलेख: