• Home
  • News
  • Uttarakhand: A new SSP takes charge in Udham Singh Nagar! Taking strict action against rising crime and improving the traffic system will be a major challenge.

उत्तराखण्डः ऊधम सिंह नगर में नए एसएसपी ने संभाला पदभार! बढ़ते अपराधों पर सख्त कार्रवाई और यातायात व्यवस्था सुधारना होगी बड़ी चुनौती

  • Awaaz Desk
  • February 14, 2026 11:02 AM
Uttarakhand: A new SSP takes charge in Udham Singh Nagar! Taking strict action against rising crime and improving the traffic system will be a major challenge.

रुद्रपुर। उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुक्रवार शाम व्यापक स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। शासन ने 20 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है, जिनमें आठ जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं। इसी क्रम में शासन के आदेश पर अजय गणपति कुंभार ने 14 फरवरी यानि आज ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार ग्रहण करते ही जिले में कानून व्यवस्था को लेकर नई रणनीति और सख्त रुख की उम्मीद जताई जा रही है। 
राज्य में हाल के दिनों में बढ़ते आपराधिक मामलों को देखते हुए सरकार ने पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह बड़ा फेरबदल किया है। माना जा रहा है कि नए अधिकारियों को जिलों में बेहतर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी अजय गणपति के अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए ऊधमसिंहनगर में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त कदम उठाए जाने की संभावना है। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए एसएसपी का स्वागत करते हुए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का भरोसा जताया है। अब देखना होगा कि नए नेतृत्व में ऊधम सिंह नगर पुलिस अपराध पर किस तरह अंकुश लगाती है और कानून व्यवस्था को किस स्तर तक मजबूत करती है।


संबंधित आलेख: