• Home
  • News
  • Uttarakhand: A protest is underway in the rural areas of Haridwar! People associated with Hindu organizations surround a police station and stage a strong protest.

उत्तराखण्डः हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस निकालने का मामला! हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने घेरी चौकी, जोरदार विरोध प्रदर्शन

editor
  • Awaaz Desk
  • September 25, 2025 05:09 AM
Uttarakhand: A protest is underway in the rural areas of Haridwar! People associated with Hindu organizations surround a police station and stage a strong protest.

हरिद्वार। उत्तराखण्ड में काशीपुर के बाद अब हरिद्वार के धनपुरा और घिसपुरा क्षेत्र में बगैर अनुमति के जुलूस निकालने का मामला सामने आया है। इस मामले में हिन्दू समाज से जुड़े लोगों ने देर रात फेरूपुर चौकी का घेराव करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इधर लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस महकमा भी अलर्ट हो गया। बाद में पुलिस के समझाने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। मामले को लेकर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि हरिद्वार के ग्रामीण इलाकों में माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कहा कि क्षेत्र में बगैर अनुमति के जुलूस निकाले जा रहे हैं। 


संबंधित आलेख: