• Home
  • News
  • Uttarakhand: A student's suspicious death in a Pantnagar University hostel has been reported. Family members, accompanied by MLA Behad, have arrived at the Collectorate demanding a magisterial inquiry.

उत्तराखण्डः पंतनगर विवि के हास्टल में छात्र की संदिग्ध मौत का मामला! मजिस्ट्रेट जांच की मांग, विधायक बेहड़ के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन

editor
  • Awaaz Desk
  • September 18, 2025 07:09 AM
Uttarakhand: A student's suspicious death in a Pantnagar University hostel has been reported. Family members, accompanied by MLA Behad, have arrived at the Collectorate demanding a magisterial inquiry.

रुद्रपुर। पिछले दिनों पंतनगर यूनिवर्सिटी के हास्टल में एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला था। इस मामले में किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में परिवार के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने डीएम नितिन भदौरिया से मुलाकात की। परिजनों ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई। डीएम ने परिजनों को मजिस्ट्रेट जांच कराकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। दरऊ निवासी मृतक छात्र नीरज के पिता छोटे लाल ने डीएम को बताया कि उनका बेटा पंतनगर यूनिवर्सिटी में बीटेक का छात्र था। पिछले दिनों नीरज जिस हास्टल में रहता था, उसी में नीरज संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला था। परिजनों ने यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर पर आरोप लगाया कि पुत्र को परेशान किया जाता था। विधायक ने बताया कि बच्चा अंग्रेजी में कमजोर था तो कभी परिजनों को बुला कर काउंसलिंग नहीं कराई। विधायक ने उक्त प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि ‌इसकी मजिस्ट्रेट जांच होनी चाहिए। वहीं मृतक छात्र के परिजनों को डीएम ने मजिस्ट्रेट जांच कराकर न्याय का भरोसा दिलाया है।


संबंधित आलेख: