• Home
  • News
  • Uttarakhand: A two-year-old toddler was playing near her home! She suddenly went missing; her slipper was found by the pond! She died by drowning.

उत्तराखण्डः घर के पास खेल रही थी दो साल की मासूम! अचानक हुई लापता, तालाब किनारे मिली चप्पल! डूबने से हुई मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • September 21, 2026 05:09 AM
Uttarakhand: A two-year-old toddler was playing near her home! She suddenly went missing; her slipper was found by the pond! She died by drowning.

रुद्रपुर। दिनेशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनापुर के खटोला नंबर-2 में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। मां के साथ ननिहाल आई दो वर्षीय मासूम बच्ची की घर से सटे तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बाजपुर निवासी बच्ची अपनी मां के साथ दिनेशपुर के मदनापुर स्थित अपने मामा के घर घूमने आई थी। रविवार को बच्ची घर के आसपास खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह घर के पास स्थित तालाब की ओर चली गई। बताया जा रहा है कि यह तालाब करीब 40 बाई 40 फीट क्षेत्र में फैला हुआ है और परिवार की ओर से इसमें मछली पालन किया जाता था। परिजनों के मुताबिक, बच्ची कुछ देर तक घर के आसपास खेलती रही, लेकिन अचानक वह दिखाई नहीं दी। पहले परिवार के लोगों ने सोचा कि बच्ची आसपास ही कहीं होगी। जब काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने घर और आसपास के इलाके में उसकी खोजबीन शुरू कर दी। परिवार के लोग अलग.अलग स्थानों पर बच्ची को तलाशते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान तालाब के किनारे बच्ची की चप्पल दिखाई दी। चप्पल मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्हें शक हुआ कि कहीं बच्ची तालाब में तो नहीं चली गई। इसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने तालाब में बच्ची की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान बच्ची पानी के अंदर मिली। परिजनों ने आनन-फानन में उसे तालाब से बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। दो साल की बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। जिस घर में बच्ची के ननिहाल आने से खुशी का माहौल था, वहां कुछ ही देर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मासूम की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर दिनेशपुर थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी है।
 


संबंधित आलेख: