• Home
  • News
  • Uttarakhand: A whole mountain fell on the road near Bhapkund! Malari Highway closed

उत्तराखण्डः भापकुंड के पास सड़क पर आ गिरा पूरा पहाड़! मलारी हाईवे हुआ बंद

editor
  • Awaaz Desk
  • July 21, 2025 02:07 PM
Uttarakhand: A whole mountain fell on the road near Bhapkund! Malari Highway closed

चमोली। उत्तराखण्ड में बारिश के तल्ख  तेवरों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं। यहां मलारी हाईवे पर भापकुंड के समीप पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया। इसके चलते  यहां वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है। यह सड़क चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ती है। हाईवे बाधित होने से सेना के साथ ही स्थानीय लोगों की आवाजाही भी नहीं हो पा रही है। सोमवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे भापकुंड के समीप अचानक पहाड़ी से हुए भूस्खलन के चलते करीब 10 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क बंद होने से सेना व आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही रुक गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते नीती घाटी में प्रचार के लिए पहुंचे लोगों के वाहन भी सड़क के दूसरी तरफ फंस गए हैं। यदि बारिश का सिलसिला नहीं थमा तो यहां हाईवे को जल्द सुचारू करना सीमा सड़क संगठन के लिए चुनौती बना रहेगा। ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना है कि सीमा सड़क संगठन के साथ कार्यदायी संस्था को हाईवे को सुचारू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही हाईवे को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।


संबंधित आलेख: