• Home
  • News
  • Uttarakhand: A woman was found unconscious on a train arriving in Tanakpur from Mathura. A man was caught by people for inhaling drugs and handed over to the Railway Police.

उत्तराखण्डः मथुरा से टनकपुर पहुंची ट्रेन में बेसुध मिली महिला! नशीला पदार्थ सूंघाने के आरोप में लोगों ने पकड़ा युवक, रेलवे पुलिस को सौंपा

editor
  • Awaaz Desk
  • September 26, 2025 12:09 PM
 Uttarakhand: A woman was found unconscious on a train arriving in Tanakpur from Mathura. A man was caught by people for inhaling drugs and handed over to the Railway Police.

टनकपुर। उत्तराखण्ड के टनकपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां मथुरा से पहुंची एक ट्रेन में महिला बेसुध अवस्था में मिली। लोगों का आरोप था कि महिला के ही कोच में बैठे एक युवक ने उसे नशीला पदार्थ संुघा दिया और उसे लूटने का प्रयास किया। हांलाकि मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपित युवक को पकड़ लिया और रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रेन में सवार एक शख्स ने इसका वीडियो भी बनाया है। वीडियो में शख्स ने दावा किया है कि आरोपित ने पहले महिला के मुंह पर अपना गमछा (रूमाल) डाला और उसके बाद महिला को लूटने का प्रयास किया। 
वीडियो बनाने वाले शख्स के मुताबिक देर रात मथुरा वाली ट्रेन से वह सवार हुए। जब वह टनकपुर पहुंचे तो ट्रेन में सवार एक महिला बेसुध अवस्था में मिली। महिला के परिजनों का आरोप है कि ट्रेन में मौजूद युवक ने उसको नशीला पदार्थ सूंघाकर लूटने का प्रयास किया, लेकिन जबतक आरोपित युवक लूट की घटना को अंजाम देता, तबतक उक्त लोगों ने उसे पकड़ लिया और रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि पीड़ित महिला व उसके परिजन कासगंज से यहां पहुंचे थे और पूर्णागिरी धाम में मुंडन कराने आए थे। वहीं पकड़े गए आरोपित युवक के आधार कार्ड पर उसका नाम अमन, निवासी हाथरस लिखा हुआ है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं वीडियो बनाने वाले शख्स ने कहा कि त्योहारों के सीजन में इस प्रकार की घटनाएं होती है, ऐसे में लोगों को सचेत रहना चाहिए। 


संबंधित आलेख: