• Home
  • News
  • Uttarakhand: A young man got caught in fire during a torchlight procession! The incident caused a stir, his life was narrowly saved

उत्तराखण्डः मशाल जुलूस के दौरान आग की चपेट में आया युवक! घटना से मचा हड़कंप, बाल-बाल बची जान

editor
  • Awaaz Desk
  • March 02, 2025 06:03 AM
 Uttarakhand: A young man got caught in fire during a torchlight procession! The incident caused a stir, his life was narrowly saved

ऋषिकेश। ऋषिकेश में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब शहर में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान एक युवक मशाल की आग की चपेट में आ गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने पानी डालकर युवक की जान बचाई। बता दें कि कैबिनेट प्रेमचंद अग्रवाल के बयान के बाद उत्तराखंड में राजनीति गरमाई  हुई है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष बीजेपी को जमकर घेर रहा है। ऋषिकेश में लोग आए दिन प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में बीते दिन ऋषिकेश में लोगों ने प्रदर्शन किया। शहर में गढ़वाल समाज के लोगों ने मशाल जुलूस का आयोजन किया। मशाल जुलूस देहरादून रोड से होते हुए शहर के मुख्य मार्गों पर निकाली गई। इस दौरान अचानक रास्ते में एक मशाल बुझ गई, जिसे दोबारा जलाने की कोशिश की गई तो मशाल की आग भड़क गई और आग की चपेट में एक युवक आ गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में लोगों ने पानी डालकर युवक को बचा लिया।


संबंधित आलेख: