• Home
  • News
  • Uttarakhand: A young man injured in a road accident passes away! The family is in deep sorrow due to the death of their only son

उत्तराखण्डः सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम! इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

editor
  • Awaaz Desk
  • March 16, 2025 06:03 AM
Uttarakhand: A young man injured in a road accident passes away! The family is in deep sorrow due to the death of their only son

हल्द्वानी। बीते दिनों सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा निवासी मोहम्मद जाहिद फर्नीचर की दुकान चलाते हैं और उनका इकलौता बेटा मोहम्मद कैफ घर पर रहकर अपने पिता का हाथ बंटाता था। परिवार वालों के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर चार बजे कैफ ने एक एजेंसी से नई बाइक खरीदी और घर वापस लौट आया। शाम को नमाज पढ़ने के बाद वह अपने दोस्त अयान के साथ बरेली रोड की ओर घूमने निकल पड़ा। रात करीब नौ बजे बरेली रोड पर लक्ष्मी शिशु मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कैफ और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कैफ की मौत हो गई। कैफ दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।


संबंधित आलेख: