• Home
  • News
  • Uttarakhand: A young man went out for a walk at night after dinner! Dead body found in Ganganahar in the morning, sensation spread in the area

उत्तराखण्डः खाने के बाद रात में टहलने निकला युवक! सुबह गंगनहर में मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

editor
  • Awaaz Desk
  • December 17, 2023 10:12 AM
 Uttarakhand: A young man went out for a walk at night after dinner! Dead body found in Ganganahar in the morning, sensation spread in the area

हरिद्वार। हरिद्वार से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रात में खाना खाने के बाद टहलने निकले युवक का शव सुबह पथरी पावर हाउस में गंगनहर से मिला है। युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आर्यनगर निवासी प्रदीप कुमार का 18 साल का बेटा तन्मय शनिवार की रात खाना खाने के बाद घर से टहलने की बात कह कर निकाला था। टहलने गए घंटों बीतने के बाद देर रात तक जब वह नहीं लौटा तब स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद उसकी छानबीन की गई तो पथरी पावर हाउस में गंगनहर से युवक का शव बरामद हुआ। स्वजनों का कहना है कि तन्मय मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और कई बार नदी में कूदने की बात कह चुका था। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने गंगनहर में कूदकर खुदकुशी की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।


संबंधित आलेख: