• Home
  • News
  • Uttarakhand: A young man's body was found hanging from a tree in Haridwar! The area was in a state of panic, with villagers suspecting murder.

उत्तराखण्डः हरिद्वार में पेड़ से लटका मिला युवक का शव! इलाके में फैली सनसनी, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

editor
  • Awaaz Desk
  • October 06, 2025 09:10 AM
Uttarakhand: A young man's body was found hanging from a tree in Haridwar! The area was in a state of panic, with villagers suspecting murder.

हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां आम के बाग से युवक का शव बरामद हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक मिस्सरपुर के पास मैंगो फॉर्म के पीछे युवक का शव पेड़ से लटका था। जैसे ही लोगों ने पेड़ से शव लटका देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान यशपाल सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी शाहपुर शीतलखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 


संबंधित आलेख: