• Home
  • News
  • Uttarakhand: Accident in Pantnagar! While trying to save a speeding vehicle, a truck collided with the airport wall, a few minutes passed and many people were saved.

उत्तराखण्डः पंतनगर में हादसा! तेज रफ्तार वाहन को बचाने के चक्कर में एयरपोर्ट की दीवार से टकराया ट्रक, चंद मिनटों का फासला और बच गए कई लोग

editor
  • Awaaz Desk
  • November 07, 2024 08:11 AM
Uttarakhand: Accident in Pantnagar! While trying to save a speeding vehicle, a truck collided with the airport wall, a few minutes passed and many people were saved.

पंतनगर। उत्तराखण्ड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, बावजूद इसके लोग यातायात नियमों की खुलेआम धज्जिया उड़ाते हुए जिंदगियों से खिलवाड़ कर रहे हैं। ताजा मामला पंतनगर से सामने आया है, यहां एक तेज रफ्तार वाहन को बचाने के चक्कर में बड़ा ट्रक पंतनगर एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गयी। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई मौके पर नहीं था, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। खबरों के मुताबिक सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रक असुंतलित हो गया और दीवार से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर 2 मिनट पहले ये हादसा होता तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे, क्योंकि हादसे से ठीक पहले मौके पर कुछ लोग मौजूद थे। 


संबंधित आलेख: