• Home
  • News
  • Uttarakhand: Accident in Uttarkashi! Car carrying people returning from a wedding meets with an accident, woman dies.

उत्तराखण्डः उत्तरकाशी में हादसा! शादी से लौट रहे लोगों की कार का एक्सीडेंट, महिला की मौत

  • Awaaz Desk
  • December 04, 2025 04:12 AM
Uttarakhand: Accident in Uttarkashi! Car carrying people returning from a wedding meets with an accident, woman dies.

उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां उत्तरकाशी में धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर खड़ाखाल के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई मंे गिर गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग शादी समारोह से लौटकर अपने गांव जोगत-तल्ला जा रहे थे। घटना के बाद मृतक महिला के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। धरासू थानाध्यक्ष मनोज असवाल ने बताया कि बुधवार शाम को धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर खड़ाखाल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने खोज-बचाव अभियान शुरू किया। इस दौरान मौके पर मृतक एक महिला का शव बरामद किया गया। बताया कि घटना में महिला ममता देवी पत्नी विनोद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्यार सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनय सिंह, मोहन सिंह, राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
 


संबंधित आलेख: