• Home
  • News
  • Uttarakhand: Accused of barging into a hotel and showing arrogance! Police sent two UKD leaders to jail, video went viral on social media

उत्तराखण्डः होटल में घुसकर दबंगई दिखाने का आरोप! पुलिस ने जेल भेजे यूकेडी के दो नेता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

editor
  • Awaaz Desk
  • March 28, 2025 05:03 AM
Uttarakhand: Accused of barging into a hotel and showing arrogance! Police sent two UKD leaders to jail, video went viral on social media

देहरादून। होटल में घुसकर मालिक को धमकी देने व अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में उत्तराखण्ड क्रांति दल (यूकेडी) के दो नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि उक्त घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में होटल मैनेजर की तरफ पुलिस को तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और दोनों नेताओं आशुतोष नेगी और आशीष नेगी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रजवाड़ा रेस्टोरेंट नालापानी चौक रायपुर के होटल मैनेजर आशीष शर्मा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनके रेस्टोरेंट में एक व्यक्ति शेफ के रूप में काम करता था। उसे शेफ ने कुल 20 दिन ही काम किया था। सही ढंग से काम न करने और विदेश जाने की बात कहकर वो सैफ 25 फरवरी को काम छोड़कर चला गया था। आरोप है कि 26 फरवरी की शाम उनके रेस्टोरेंट में छह से सात लोग जो अपने आप को यूकेडी का कार्यकर्ता बता रहे थे, उस शेफ के साथ आए थे। उनमें से एक व्यक्ति ने अपना नाम आशुतोष नेगी और दूसरे ने आशीष नेगी बताया था। उन लोगों ने रेस्टोरेंट के मालिक दीपक गुप्ता और अन्य स्टाफ के साथ बदतमीजी करते हुए जबरदस्ती शोर मचाकर अनावश्यक दबाव बनाकर सैलरी के नाम पर उनसे 12600 रुपए जबरन ले लिए। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उनके प्रतिष्ठान की छवि खराब करने की धमकी देते हुए अनुचित तरीके से पैसों की मांग की गई। पीड़ित की तहरीर पर थाना रायपुर में आशुतोष नेगी और आशीष नेगी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं इस मामले में बीते रोज व्यापारियों ने भी देहरादून एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने दोनों ही आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की थी।


संबंधित आलेख: