• Home
  • News
  • Uttarakhand: Accused of raping niece! Uncle arrested

उत्तराखण्डः भांजी के साथ रेप करने का आरोप! कलयुगी मामा गिरफ्तार

  • Awaaz Desk
  • June 14, 2025 10:06 AM
Uttarakhand: Accused of raping niece! Uncle arrested

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने भांजी के साथ रेप करने के आरोपी कलयुगी मामा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक शक्तिफार्म क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी पत्नी की डिलीवरी होनी थी, वह पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराने गया था। तब बच्चों को यहां मोसेरा साले संजयनगर खेड़ा निवासी हिमांशु सरकार के घर पर छोड़ा था। आरोप है कि हिमांशु सरकार ने उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ रेप किया। पुत्री जब अपनी मां से अस्पताल मिलने गई तब उसने सच्चाई बताई। जिसके बाद पीड़िता की मां ने पति को सारी बात बताई। प्रभारी एसओ ट्रांजिट कैंप महेश कांडपाल ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज महिला एसआई नेहा ध्यानी को जांच सौंपी गयी। मेडिकल परीक्षण में भी रेप की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में महिला एसआई नेहा ध्यानी के अलावा एएसआई चंद्र प्रकाश बबाड़ी समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।


संबंधित आलेख: