• Home
  • News
  • Uttarakhand: Adi Kailash and Om Parvat Yatra will start from May 14! Preparations complete, first team will leave from Kathgodam

उत्तराखण्डः 14 मई से शुरू होगी आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा! तैयारियां पूरी, काठगोदाम से रवाना होगा पहला दल

editor
  • Awaaz Desk
  • May 10, 2025 10:05 AM
Uttarakhand: Adi Kailash and Om Parvat Yatra will start from May 14! Preparations complete, first team will leave from Kathgodam

हल्द्वानी। आगामी 14 मई से हल्द्वानी काठगोदाम से आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा शुरू होगी। कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि यात्रा संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 14 मई को आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा का पहला दल काठगोदाम से रवाना होकर नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के विभिन्न मंदिरों के दर्शन करने के साथ ही गूंजी पहुंचेगा, जहां से जॉलिंगकोंग में आदि कैलाश और नाभीढांग में ओम पर्वत के दर्शन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 102 यात्रियों ने अब तक यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर दिया है। इसके अलावा कुमाऊं मंडल विकास निगम ने यात्रियों के रुकने और आवागमन की समुचित व्यवस्थाओं की तैयारी कर ली है। साथ ही कैलाश मानसरोवर यात्रा भी इस बार शुरू हो रही है, उसको लेकर भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


संबंधित आलेख: