• Home
  • News
  • Uttarakhand: Administration alerted due to severe weather conditions! Heavy rain expected in four districts, orders to be alert for 24 hours

उत्तराखण्डः मौसम के तल्ख तेवरों से अलर्ट हुआ प्रशासन! चार जिलों में भारी बारिश की आशंका, अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश

editor
  • Awaaz Desk
  • September 15, 2022 06:09 AM
Uttarakhand: Administration alerted due to severe weather conditions! Heavy rain expected in four districts, orders to be alert for 24 hours

देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम के तेवर एक बार फिर तल्ख दिखाई दे रहे हैं। कल से ही अधिकांश जगहों पर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। आज भी सुबह के समय मौसम ने करवट बदली और बारिश का दौर फिर शुरू हो गया। उधर मौसम विभाग ने चार जिलों में अगले 24 घंटें में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। नदियों, नालों के किनारे और भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं आज देहरादून में दिन की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। उधर तीन दिन तक भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद हरिद्वार में गंगा का जल स्तर बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ चौकी सहित सभी कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। 


संबंधित आलेख: