उत्तराखण्डः होली से पहले प्रशासनिक अमला अलर्ट! मिलावटखोरों पर पैनी नजर, एसओपी जारी
देहरादून। उत्तराखण्ड में होली से पहले प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। इस दौरान मिलावटखोरों पर खासी नजर रखी जा रही है। इसके लिए फूड सेफ्टी विभाग ने एसओपी जारी की है। एसओपी के मुताबिक मिलावटखोरों पर पांच लाख जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं छह साल की जेल होगी। खाद्य आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि बॉर्डर पर सख्त पहरा है। साथ ही ऑनस्पॉट टेस्ट सैंपल लिए जा रहे हैं। विजिलेंस सेल और सर्विलांस के जरिए सख्त मॉनिटरिंग शुरू की गई है। अपर आयुक्त एवं ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने बताया कि मिलावटखोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एसओपी जारी की गई है।