उत्तराखण्डः हल्द्वानी में अधिवक्ता के साथ मारपीट! पुलिस चौकी में वकीलों का जबरदस्त हंगामा, आरोपित युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग
हल्द्वानी। हल्द्वानी में वकील के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि आज सुबह जब एक वकील जजी कोर्ट जा रहे थे, तभी अचानक उसके साथ एक युवक ने मारपीट की। इसके बाद सारे वकील इकट्ठा होकर भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी पहुंचे, जहां वकीलों ने हंगामा करते हुए मारपीट करने वाले युवक की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं मौके पर पहुंचे कोतवाल राजेश यादव ने वकीलों से बातचीत की और उनको अाश्वस्त किया है कि पुलिस वकील के साथ मारपीट करने वाले युवक की जल्द गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई करेगी। हालांकि कई घंटे तक वकीलों का हंगामा जारी रहा।