• Home
  • News
  • Uttarakhand: After reaching Khatima, CM Dhami voted with his family! Claimed victory on all five seats, gave slogan of first voting then refreshments

उत्तराखण्डः खटीमा पहुंचकर सीएम धामी ने परिवार के साथ किया मतदान! पांचों सीटों पर जीत का दावा, पहले मतदान फिर जलपान का दिया नारा

editor
  • Awaaz Desk
  • April 19, 2024 08:04 AM
Uttarakhand: After reaching Khatima, CM Dhami voted with his family! Claimed victory on all five seats, gave slogan of first voting then refreshments

खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मतदान दिवस की सुबह खटीमा के नगर तराई स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 100 में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने परिवार सहित अपनी कुलदेवी के मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नगर तराई आदर्श प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ नंबर 100 पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी धर्मपत्नी गीता धामी एवं माता विषना देवी के साथ लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार किया और मतदान किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अबकी बार 400 पार का नारा पूरा करने में उत्तराखंड की जनता हमारा साथ देगी और प्रदेश की पांचों सीटों पर भारी बहुमत से जीत दर्ज कराते हुए पांचों की पांचों सीट प्रधानमंत्री मोदी की झोली में डाल कर उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। मतदान करने के उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने दही जलेबी का आनंद लिया और उत्तराखंड के मतदाताओं को नारा दिया कि पहले मतदान करें फिर जलपान करें।


संबंधित आलेख: