उत्तराखंड: मुस्लिम यूनिवर्सिटी के हॉट मुद्दे के बाद अब सहसपुर में कांग्रेस की रैली में लगे 'अल्लाह-हू-अकबर' के नारे! लोगो ने कहा आखिर चाहती क्या है कांग्रेस?
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में विकास के मुद्दो पर कम और धर्म के नाम पर ज़्यादा सियासत हो रही है। मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मामला अभी थमा भी नही कि ताजा मामला सहसपुर विधानसभा से सामने आया है है,जिसका वीडियो बीजेपी के ट्वीटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो में दावा किया गया है कि सहसपुर में कांग्रेस प्रत्याशी आर्येंद्र शर्मा की चुनावी सभा में अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगा गए। वहीं, पूरे मामले में अब कांग्रेस की तरफ से एसएसपी को तहरीर दी गई है।
उत्तराखंड की सहसपुर विधानसभा पिछले कई दिनों से लगातार चर्चाओं में है। खास बात यह है कि इस विधानसभा के चर्चाओं में रहने की वजह संप्रदाय विशेष से जुड़े मुद्दे हैं। दरअसल, हाल ही में मुस्लिम यूनिवर्सिटी का विषय इसी विधानसभा से उठा था,ये मुद्दा अभी सोशल मीडिया में बासी भी नही हुआ कि अब एक दूसरा वीडियो बीजेपी की तरफ से शेयर किया गया है। वीडियो में दावा किया गया है कि सहसपुर में कांग्रेस प्रत्याशी आर्येंद्र शर्मा की चुनावी सभा में अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगा गए.दरअसल, कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अहमद ने प्रदेश में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की जो मांग की थी। उसकी वजह से प्रदेश की राजनीति एक अलग ही दिशा में जाती हुई दिखाई दी. चुनाव से पहले तुष्टिकरण की राजनीति हावी होने लगी। भाजपा ने सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस पर लगातार प्रहार किए। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि एक नया वीडियो चर्चाओं में आ गया है।सहरपुर विधानसभा को लेकर एक वीडियो बीजेपी की तरफ से पोस्ट किया गया है. वीडियो में दावा किया गया है कि सहसपुर में कांग्रेस प्रत्याशी आर्येंद्र शर्मा की चुनावी सभा में अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगा गए. चुनाव से पहले बीजेपी इस वीडियो को वायरल कर चुनावी लाभ लेने की पूरी कोशिश कर रही है।
https://twitter.com/BJP4UK/status/1489830141568368642?t=Nx11y9_golUqDU2_7EJjVA&s=19
धर्म की सियासत पर जब कांग्रेस को लोगो ने भी आड़े हाथों लेना शुरू किया तो कांग्रेस ने अपनी सफाई देनी शुरू कर दी। कांग्रेस प्रत्याशी आर्येंद्र शर्मा ने सफाई दी है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो एक दिन पुराना है, जिसमें ग्राम पंचायत आमवाला क्षेत्र में एक सभा में एक जनसभा हुई थी, जिसमें भारत माता की जय के नारे लगाए गए थे। लेकिन विपक्षी पार्टी की तरफ से इस पर एडिटिंग करते हुए सांप्रदायिक गलतफहमी फैलाने की कोशिश की जा रही है। इस मामले पर बकायदा एसएसपी को कांग्रेस प्रत्याशी के प्रतिनिधि की तरफ से शिकायत भी दी गई है।
वही ट्वीटर पर ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स कांग्रेस पर जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। आप भी देखिए यूजर्स के कमेंट्स और अपनी राय भी बेबाक होकर दीजिये।

