उत्तराखण्डः फिर हुआ एक और हादसा! पुल से नीचे गिरी अनियंत्रित कार, यात्रियों में मची चीख-पुकार
देहरादून। उत्तराखण्ड में देर रात एक और बड़ा हादसा हो गया। यहां देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर देर रात हरिद्वार की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पुल से नीचे गिर गई। कार में पांच लोग सवार थे। कार के नीचे गिरते ही चीख पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 12 से एक बजे के बीच हुआ। कार देहरादून की तरफ आ रही थी तभी रायवाला में वैदिक नगर के पास कार सुसवा नदी के पुल से टकरा गई और डिवाइडर को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इस दौरान कार में सवार सभी केवल घायल हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।