• Home
  • News
  • Uttarakhand: Agriculture Minister concludes the 114th All India Farmers Fair in Pantnagar! Seeds worth one crore 48 lakhs were sold

उत्तराखंड: पंतनगर में 114वें अखिल भारतीय किसान मेले का कृषि मंत्री ने किया समापन! एक करोड़ 48 लाख के बीजों की हुई बिक्री

editor
  • Tapas Vishwas
  • October 17, 2023 07:10 AM
Uttarakhand: Agriculture Minister concludes the 114th All India Farmers Fair in Pantnagar! Seeds worth one crore 48 lakhs were sold

114वें अखिल भारतीय किसान मेला पंतनगर का कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा समापन किया गया। चार दिनों तक चले मेले में विश्वविद्यालय द्वारा लगाए गए स्टॉल पर एक करोड़ 48 लाख के बीजों की बिक्री हुई है। मेले में किसानों के लिए उन्नत बीज आधुनिक कृषि यंत्र और उच्च कोटि के पौधों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसके अलावा वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के लिए वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। 

चार दिनों तक चले अखिल भारतीय किसान मेले के चौथे दिन बारिश ने खलल जरूर डाला लेकिन इसके बावजूद पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में लगे किसान मेले में 25 हजार किसानों ने शिरकत की। इस दौरान कृषि मंत्री और विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा तमाम लोगों को सम्मानित भी किया गया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत की कृषि क्षेत्र में उन्नति पंतनगर विश्वविद्यालय के योगदान से ही संभव हो पाई है। किसान फसलों से अधिक पैदावार लेने के लिए भूमि में रासायनिक उर्वरकों का काफी मात्रा में उपयोग कर रहे हैं. जिसके प्रभाव से भूमि की उर्वरा शक्ति को क्षति पहुंच रही है। उन्होंने शोध पर कार्य किये जाने पर बल दिया और मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा देने हेतु कृषि विज्ञान केन्द्रों से किसानों को जोड़ने की आवश्यकता बताई। कृषि मंत्री ने कहा कि मोटे अनाज में पोषक तत्वों की मात्रा अधिक पाई जाती है और उनको उगाने में पानी की आवश्यकता कम पड़ती है। उन्होंने कहा कि एफपीओ स्वयं सहायता समूह और किसानों को मजबूत करने की जरूरत है जिससे वह कृषि संबंधित नयी तकनीक का उपयोग कर अपनी आय में वृद्वि कर सकें। 
 


संबंधित आलेख: