• Home
  • News
  • Uttarakhand / Almora: Demand raised for conferring Bharat Ratna to martyr General Bipin Rawat

उत्तराखंड/अल्मोड़ा:शहीद जनरल बिपिन रावत को भारत रत्न से नवाज़ने की उठी मांग

editor
  • Kanchan Verma
  • January 05, 2022 04:01 AM
Uttarakhand / Almora: Demand raised for conferring Bharat Ratna to martyr General Bipin Rawat

द्वाराहाट (अल्मोड़ा) में पूर्व सैनिक संगठन लीग बिंता गगास कुवांली बग्वालीपोखर की बैठक में पूर्व सैनिकों की तमाम समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को भारत रत्न से नवाजने की मांग उठाई गई। बैठक में तय हुआ कि 26 जनवरी को झंडारोहण होगा। बैठक में एसबीआई बग्वालीपोखर में स्टाफ की कमी का मुद्दा भी उठाया गया।

 


कुंवर सिंह की अध्यक्षता में लीग कार्यालय बग्वालीपोखर में आयोजित बैठक में सभी सैनिकों, वीरांगनाओं की समस्याओं पर चर्चा हुई। बताया गया कि जिस भी पेंशनर का पीपीओ में पत्नी का नाम अंकित नहीं है, खासकर 1986से 2006 तक वह एक बार अवश्य प्रपत्रों की जांच कर लें। पूर्व सैनिक कुमाऊं संभाग के वार्षिक अधिवेशन के लिए भी सुझाव मांगे गए। बैठक में एसबीआई बग्वालीपोखर में स्टाफ की कमी से हो रही दिक्कतों पर भी चर्चा हुई। वहां पर कैप्टन बहादुर सिंह भंडारी, कै दौलत सिंह, कै सुरेंद्र सिंह, कै मोहन सिंह, सुबेदार ललित, मोहन सिंह नेगी, सूबे देवीदत्त कबडवाल आदि थे। वही संचालन प्रचार सचिव ललित मोहन सिंह नेगी ने किया।

 

 


न्यूज़ सोर्स:अमर उजाला


संबंधित आलेख: