• Home
  • News
  • Uttarakhand: Almora Police reached Maa Nanda Devi Festival! Made people aware about drug addiction through street drama, colorful programs enthralled the audience

उत्तराखण्डः मां नंदा देवी महोत्सव में पहुंची अल्मोड़ा पुलिस! नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के प्रति लोगों को किया जागरूक, रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां

editor
  • Awaaz Desk
  • September 23, 2023 06:09 AM
Uttarakhand: Almora Police reached Maa Nanda Devi Festival! Made people aware about drug addiction through street drama, colorful programs enthralled the audience

अल्मोड़ा। मां नंदा देवी मंदिर परिसर में आयोजित मां नंदा देवी मेले में शुक्रवार को अल्मोड़ा पुलिस ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के बारे में जानकारी देकर नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक किया।  

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया। सीओ द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं व लोगों को संबोधित/जागरूक करते हुए नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, नशा करने वाला व्यक्ति हमेशा अपराध एवं गलत कार्यो की ओर अग्रसर होता है, नशा कोई भी हो हमेशा हमारे शरीर को नुकसान पहुचाने के साथ-साथ समाज में हमारे प्रतिष्ठा को भी समाप्त करने का कार्य करती है, सभी अभिभावकों को अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देने व उन्हें नशे से दूर रखने और जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया तथा जनपद को नशा मुक्त बनाने में अल्मोड़ा पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी।

इसके उपरांत अल्मोड़ा पुलिस के कर्मचारियों ने नशे के विरुद्ध एक नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिखाया गया कि कैसे एक नशा करने वाले व्यक्ति के साथ-साथ उसका पूरा परिवार प्रभावित होता है। मेला देखने आई जनता को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक कर नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आयोजित नुक्कड नाटक की मेला समिति व जनता द्वारा सराहना की गयी।

नुक्कड़ नाटक में हे. कां. रविन्द्र बचकोटी, कां. राजेश आर्या, म. कां. रीता बगड़वाल, कविता रहे। वहीं कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार, सतीश चन्द्र कापड़ी, मीना आर्या, संजय जोशी, सौरभ कुमार भारती सहित अन्य पुलिस कर्मचारी गण मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: