• Home
  • News
  • Uttarakhand: Almora Police reveals blind murder case! Accused arrested, murdered by crushing head with stone

उत्तराखण्डः अल्मोड़ा पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा! आरोपी गिरफ्तार, पत्थर के सिर कुचलकर की थी हत्या

editor
  • Awaaz Desk
  • September 03, 2024 10:09 AM
Uttarakhand: Almora Police reveals blind murder case! Accused arrested, murdered by crushing head with stone

द्वाराहाट। चौखुटिया थाना क्षेत्र के गाजा बसकन्या में हुए ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का अल्मोड़ा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए पत्थर को भी बरामद कर लिया है। अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि इस मामले में मृतक के सिर और चेहरे पर पत्थर से कई बार वार करके हत्या की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस ने पांच सबसे बेहतरीन टीमों का गठन किया, जिन्होंने मिलकर मामले की तफ्तीश की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी का सुराग ढूंढ निकाला। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी खीम सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस टीम में सतीश चन्द्र कापडी, जसविन्दर सिंह, दिनेश नाथ महन्त, कश्मीर सिंह, कुन्दन सिंह रौतेला, बृजमोहन भट्ट, तनुजा हयांकी, दीवान सिंह कोरंगा, मनोज कोहली, दीपक कुमार, विरेन्द्र चन्द्र, सूरज सिंह बोरा, विरेन्द्र पाल सिंह, रजनीश वर्मा, राकेश भट्ट, राजेश भट्ट, विरेन्द्र बिष्ट, इन्द्र कुमार, सूरज किरौला, कान्हा आर्या शामिल रहे।


संबंधित आलेख: