• Home
  • News
  • Uttarakhand: Always worried about increasing unemployment! Will take out a padyatra tomorrow, said something big

उत्तराखण्डः बढ़ती बेरोजगारी को लेकर हरदा चिंतित! कल निकालेंगे पदयात्रा, कही बड़ी बात

editor
  • Awaaz Desk
  • January 05, 2024 12:01 PM
Uttarakhand: Always worried about increasing unemployment! Will take out a padyatra tomorrow, said something big

देहरादून। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कल 6 जनवरी को बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा निकालेंगे। उनकी यह पदयात्रा डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने से शुरू होगी। पदयात्रा का समापन गांधी पार्क में किया जाएगा। पदयात्रा के बारे बोलते हुए हरीश रावत ने कहा उत्तराखंड में लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। रिक्त पद नहीं भरे जाने में आपराधिक विलंब किया जा रहा है। हरीश रावत ने कहा इस यात्रा का लक्ष्य बेरोजगारी के प्रश्न को सामने लाने का है, क्योंकि आज देश और प्रदेश के अंदर बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। हरीश रावत ने कहा आज देश में बेरोजगारी की वार्षिक दर साढ़े नौ प्रतिशत पूरी दुनिया में सबसे ऊंची दर है। हरीश रावत ने कहा जो नौजवान 21 साल से 35 साल की आयु वर्ग के हैं, इस आयु वर्ग के युवाओं में बेरोजगारी की वृद्धि दर 40% के आसपास है। उन्होंने उत्तराखंड का जिक्र करते हुए कहा यहां भी 9% से ऊपर बेरोजगारी की वृद्धि दर है। हरीश रावत ने कहा सरकारी विभागों में करीब 93 हजार पद रिक्त पड़े हुए हैं, लेकिन बीते 7 वर्षों में भर्तियों का नाटक किया जा रहा है, जबकि वास्तव में नौजवानों को राहत देने के लिए कितनी भर्तियां की जा रही है यह एक शोध का विषय है।


संबंधित आलेख: