उत्तराखण्डः दिल्ली से वोट डालने आई बुजुर्ग महिला की मतदान करने के कुछ समय बाद हुई मौत! हाल ही में हुआ था हार्ट का ऑपरेशन
रामनगर। लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हार्ट के ऑपरेशन के बावजूद बुजुर्ग महिला वोट डालने के लिए दिल्ली से रामनगर पहुंची। बुजुर्ग महिला ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गयी। बुजुर्ग का एक बेटा बीएसएफ में है, जिसकी ड्यूटी चुनाव में लगी थी। नैनीताल जिले के रामनगर की रहने वाली 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला पारू देवी पत्नी स्वर्गीय किशोरी लाल निवासी रामनगर शांतिकुंज गली नंबर 7 की रहने वाली थी। बुजुर्ग पारू देवी के 4 बच्चे हैं जिसमें 2 लड़की व 2 लड़के शामिल है और 1 बड़े लड़के को छोड़कर सभी की शादी हो चुकी है और दिल्ली और अन्य जगह कार्य करते है। एक बेटा बीएसएफ में कार्य करता है जिसकी ड्यूटी भी चुनाव में लगी थी।
वहीं बुजुर्ग महिला कुछ समय से दिल्ली अपने बच्चों के वहां रह रही थी, जहां हार्ट की दिक्कत होने पर बच्चों ने अपनी मां पारू देवी का हार्ट का ऑपरेशन करवाया था। तब से बुजुर्ग दिल्ली में ही अपने लड़कियों के घर पर रह रही थी। लेकिन 19 अप्रैल को वह मतदान करने पहुंची। महिला को बूथ तक ले जाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र शर्मा ने कहा कि जब बुजुर्ग पारू देवी को पता चला कि 19 अप्रैल को मतदान है तो उसने अपने बच्चों से रामनगर छोड़ने की ज़िद की। बुजुर्ग पारू देवी की बेटी अपनी मां को मतदान करने के लिए दिल्ली से रामनगर घर छोड़ गई थी, जहां मतदान के लिये बुजुर्ग महिला पारू देवी चलकर नही जा पा रही थी तो उन्होंने और क्षेत्र की एक महिला भावना जोशी ने इस बुजुर्ग महिला को स्कूटी की मदद से बूथ तक ले गए, जहां मतदान करवाकर बुजुर्ग को वापस घर छोड़ गए। इसके कुछ समय बाद ही बुजुर्ग की मौत हो गयी।