• Home
  • News
  • Uttarakhand: Anger over the incident of rape of a minor in Nainital! Traders of Garud sent a memorandum to the Governor, demanding to run the case in fast track court

उत्तराखण्डः नैनीताल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर रोष! गरुड़ के व्यापारियों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की उठाई मांग

editor
  • Awaaz Desk
  • May 02, 2025 10:05 AM
Uttarakhand: Anger over the incident of rape of a minor in Nainital! Traders of Garud sent a memorandum to the Governor, demanding to run the case in fast track court

बागेश्वर। नैनीताल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद पहाड़ों पर भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस मामले को लेकर लोग खासे आक्रोशित हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग उठ रही है। इसी क्रम में गरुड़ व्यापार संघ और स्थानीय नागरिकों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है, जिसमें कड़ी सजा और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग की गई है। वहीं लोगों ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की मांग भी उठाई। इस दौरान तहसीलदार ने आश्वासन दिया है कि सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। गरुड़ व्यापार संघ और स्थानीय नागरिकों ने तहसीलदार निशा रानी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांग की गई है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। इसके अलावा बाहरी व्यक्तियों, जैसे कि गांवों में फेरी लगाने वालों और नगर क्षेत्र में किराए पर रहने वालों का पुलिस वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने की मांग की गई है। तहसीलदार ने आश्वासन दिया है कि वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जारी है और राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में अंकित जोशी, अभय नेगी, कुंदन भंडारी, महेश बिष्ट, घनश्याम जोशी, हरीश रावत, मंगल राणा, ठाकुर मेहरा, विनोद पांडे, राजू गोस्वामी, बहादुर कोरंगा, रमेश जोशी, ठाकुर सिंह शामिल रहे।


संबंधित आलेख: