उत्तराखण्डः अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड! आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम, पत्रकार नेगी को रिहा करने की उठाई मांग
पौड़ी। पौड़ी के डोभ श्रीकोट गांव की रहने वाली अंकिता भंडारी को न्याय न मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने आज पौड़ी श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाया। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की ओर से जो आश्वासन परिवार वालों को दिए गए थे आज तक पूरे नहीं हो पाए हैं। कहा की अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए शुरुआती समय से उनके परिवार की मदद कर रहे पत्रकार आशुतोष नेगी को भी फर्जी मुकदमों में फंसा कर जेल भेज दिया है, जिससे इस केस को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि इसी विरोध में आज सभी ग्रामीणों ने मिलकर सड़क जाम करी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आशुतोष नेगी को जल्द रिहा करें। साथ ही अंकिता भंडारी मामले में जिस तरह से ढिलाई बरती जा रही है उसमें तेजी लाते हुए अंकिता भंडारी को जल्द न्याय दिलाया जाए। जिस तरह से उनका परिवार काफी दिनों से श्रीनगर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है बावजूद इसके कोई भी सरकार की तरफ से उन्हें आश्वासन देने भी नहीं पहुंचा।